Wednesday, 10 April 2019

मतदान के दिन व एक दिन पहले प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों का कराना होगा प्रमाणन

मतदान के दिन व एक दिन पहले प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों का कराना होगा प्रमाणन 

खण्डवा 10 अप्रैल, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार मतदान दिवस तथा मतदान दिवस के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनों का प्रमाणीकरण जरूरी होगा। यह प्रमाणीकरण जिला स्तर पर गठित एम.सी.एम.सी. द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान होना है अतः बैतूल संसदीय क्षेत्र से संबंधित अभ्यार्थियों के विज्ञापन जो कि 5 व 6 मई के अंक में प्रिंट मीडिया प्रकाशित होंगे, उनका पूर्व प्रमाणीकरण जिला एम.सी.एम.सी. समिति से कराना अनिवार्य होगा। इसी तरह खण्डवा संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान सम्पन्न होना है, अतः खण्डवा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा निर्वाचन संबंधी विज्ञापन जो कि 18 व 19 मई के अंक में पिं्रट मीडिया में प्रकाशित होना है, उनका प्रमाणीकरण भी जिला एम.सी.एम.सी. समिति से कराना अनिवार्य होगा।

No comments:

Post a Comment