Wednesday, 10 April 2019

ग्रामीणों को वीवीपैट मशीन के बारे में समझाया और की मतदान की अपील

ग्रामीणों को वीवीपैट मशीन के बारे में समझाया और की मतदान की अपील


खण्डवा 10 अप्रैल, 2019 - जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईव्हीएम तथा वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को इन दोनों मशीनों की संचालन प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है तथा उन्हें मतदान की शपथ दिलाकर लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम बुधवार को जिले के ग्राम बरूड़ में आयोजित माताजी के भण्डारे के अवसर पर आए ग्रामीणों के समक्ष वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों से मतदान की अपील की गई। इसके अलावा छैगांवमाखन व धनगांव में भी वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। ग्राम दोंगलिया, सांवलीखेड़ा, बोरगांव बुर्जुग, बड़िया खारवा में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ग्राम अंजटी व मोकलगांव, बेडियाव खुर्द, आंगनवाड़ी केन्द्र छैगांवमाखन में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। 

No comments:

Post a Comment