Monday, 8 April 2019

अब प्रातः 8 बजे से खुलेंगी आंगनवाड़ी

अब प्रातः 8 बजे से खुलेंगी आंगनवाड़ी 

खण्डवा 8 अप्रैल, 2019 - ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में आंगनवाड़ी संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया कि अब तक प्रातः 9 से अपरान्ह 4 बजे तक आंगनवाडि़यों को संचालन होता था। अब प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आंगनवाडि़यां खुलेंगी तथा बच्चों को पोषण आहार व शाला पूर्व शिक्षा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन के समय में यह परिवर्तन 30 जून तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद 1 जुलाई से पुनः प्रातः 9 से अपरान्ह 4 बजे तक आंगनवाडि़यां संचालित होगी।

No comments:

Post a Comment