Tuesday, 16 April 2019

हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त होंगे

हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त होंगे

खण्डवा 16 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र खण्डवा, मांधाता, हरसूद व पंधाना के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए है। इनमें से हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। इन अधिकारियों को निर्देष दिए गए है कि वे अपने अपने मतदान क्षेत्रों का विस्तृत दौरा करके मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी , रेम्प, दरवाजे, खिड़की, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था देख लें तथा जो भी कमी हो उस संबंध में रिपार्ट तैयार कर निर्वाचन कार्यालय को भिजवायें। सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने अपने सेक्टर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का समय समय पर भ्रमण करने के निर्देष दिए गए है। 
जारी आदेश अनुसार हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलानी के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अंकुश किरण निरंजन को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बैलवाड़ी क्षेत्र के लिए उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं श्री जितेन्द्र कुल्हारे, धारूखेड़ी क्षेत्र के लिए उपंयत्री श्री संतोष सोमानी, भवानिया क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री अतुल दिनकर, ब्रम्होग्राम क्षेत्र के लिए सहायक वनसंरक्षक श्री रामकिशन सोलंकी, नन्दगांव रैयत क्षेत्र के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. सौरभ राजवैद्य, नया हरसूद क्षेत्र के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी और सुरक्षा अधिकारी श्री के.एस. सोलंकी, जामन्या सरसरी क्षेत्र के लिए सहायक भू जलविद श्री अखिल सोनवाने, गोलखेड़ा वनग्राम क्षेत्र के लिए उप वन मण्डलाधिकारी श्री करण सिंह रणधा, झिंझरी क्षेत्र के लिए महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र पवार को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 
इसी तरह रोशनी क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री अरूण ठाकुर को, पटाजन क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री अनुपम गहोई को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। फेफरी सरकार के लिए कार्यपालन यंत्री श्री संतोष कुमार वर्मा को, जामधड़ के लिए उपयंत्री श्री हरिराम नागराज को, खालवा के लिए उपयंत्री श्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को, कोठा के लिए उपयंत्री श्री व्ही.के. रामजे को, देवली कला के लिए सहायक यंत्री श्री आर.एस. बामनिया को , बोरखेड़ा वनग्राम के लिए उपयंत्री श्री रवि दरबार को, सुन्दरदेव वनग्राम के लिए जिला योजना अधिकारी श्री आर.डी. जर्हा को, खेड़ी के लिए अंकक्षेण अधिकारी श्री एस.एस. मण्डलोई, खार के लिए सहायक संचालक श्री सुरसिंह मोरे, जूनापानी के लिए सहायक संचालक श्री एल.एस. निगवाल, आशापुर के लिए सहायक पशु शल्य चिकित्सा अधिकारी श्री कमलचंद धुर्वे को, करवानी के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री चेतराम चंद्राकर को एवं गुलाईमाल के लिए उपवन मण्डलाधिकारी श्री एम.एस. सोलंकी को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में सहायक यंत्री श्री आर.एस. बामनिया और उपयंत्री श्री बंशीधर भारद्वाज को शामिल किया गया है। 

No comments:

Post a Comment