लोकसभा निर्वाचन में पंधाना क्षेत्र के लिए 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त
खण्डवा 16 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र खण्डवा, मांधाता, हरसूद व पंधाना के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए है। इन अधिकारियों को निर्देष दिए गए है कि वे अपने अपने मतदान क्षेत्रों का विस्तृत दौरा करके मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी , रेम्प, दरवाजे, खिड़की, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था देख लें तथा जो भी कमी हो उस संबंध में रिपार्ट तैयार कर निर्वाचन कार्यालय को भिजवायें। सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने अपने सेक्टर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का समय समय पर भ्रमण करने के निर्देष दिए गए है।
जारी आदेश अनुसार पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। जारी आदेश में ग्राम दुगवाड़ा के लिए उपयंत्री श्री रामचरण मंडराई को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ग्राम चिचगोहन के लिए कार्यपालन यंत्री श्री भानुकुमार आशापुरे, देशगांव के लिए कनिष्ठ यंत्री श्री डी.के. दुधे, अजंटी के लिए कार्यपालन यंत्री श्री सुनील कुमार अवस्थी , दोंदवाड़ा के लिए कनिष्ठ यंत्री श्री एम.पी. सांवले, आंवलिया विट्ठल के लिए सहायक यंत्री श्री कमल सिंह, बिलनखेड़ा के लिए सचिव श्री आपसिंह किराड़े, आंवलिया खारवा के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कनाडे को, मोकलगांव के लिए उपयंत्री श्री एस.के. बसद्वार को, खारवा के लिए श्री रूपसिंह सिसौदिया परि. अधि. श्री रूपसिंह को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह पंधाना क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री पी.सी. पालीवाल, जामली राजगढ़ के लिए उपयंत्री श्री शिवचरण, घाटाखेड़ी के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कड़वा चौहान को, मोहनपुर के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक वास्केल को, रूस्तमपुर के लिए उपयंत्री श्री अजय कुमार मोर्य को, शेखपुरा के लिए प्र. उप संचालक उद्यान श्री राजू बड़वाया, बोरगांवा बुजुर्ग के लिए सहायक यंत्री श्री सतीश शर्मा, हेमगीर क्षेत्र के लिए परि. अधिकारी श्री उमेश कुमार गोयल को, कोहदड़ के लिए सहायक यंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा को, चिचखेड़ा के लिए उपयंत्री श्री आनन्द कुमार चौरे को पाडल्या क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री विजेन्द्र कुमार को, पिपलोद खास क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री जय पाटीदार को, टोकरखेड़ा क्षेत्र के लिए सहायक संचालक कृषि श्री जयपाल पटेल को, पूरनपुरा माल क्षेत्र के लिए जिला प्रबंधक श्री घनश्याम दास लढ़ा को , पांगरा क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री एम.आर. गोहे को तथा गुजरी खेड़ा क्षेत्र के लिए सर्जन डॉ. सतीश शाक्य को सेक्टर अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में सचिव श्री आपसिंह किराड़े एवं उपयंत्री श्री रामचरण मण्डराई को शामिल किया गया है।
No comments:
Post a Comment