Tuesday, 9 April 2019

12 अप्रैल तक पेंशन कार्यालय में लग रहा है वेतन निर्धारण शिविर

12 अप्रैल तक पेंशन कार्यालय में लग रहा है वेतन निर्धारण शिविर

खण्डवा 9 अप्रैल, 2019 - सातवें वेतनमान की द्वितीय किश्त के आहरण के पूर्व आयुक्त कोष एवं लेखा के निर्देश अनुसार सभी शासकीय कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का अनुमोदन जिला कोषालय द्वारा कराया जाना है। इस कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के उद्देश्य से संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा इंदौर संभाग का दल जिला पेंशन कार्यालय खण्डवा में 8 से 12 अप्रैल तक वेतन निर्धारण शिविर आयोजित करेगा। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सातवें वेतनमान में लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों की आईएफएमआईएस में प्रविष्टि करके शिविर में उसका अनुमोदन अवश्य करा लें। 

No comments:

Post a Comment