कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खालवा में विकास कार्यो की समीक्षा की
खण्डवा 6 मार्च, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने खालवा विकासखण्ड के ग्रामों के भ्रमण के बाद खालवा विकासखण्ड में संचालित निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी उपस्थित पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को निर्देष दिए कि शासन की येाजनाआंे को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए वे मन लगाकर कार्य करें। उन्होंने पंचायत सचिवों से कहा कि वे हितग्राहियों के आवेदन आने का इंतजार न करे, बल्कि उन्हें स्वप्रेरणा से सभी योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ दिलाया जाना सुनिष्चित करें। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को सख्त हिदायत दी कि वे कार्यालयीन समय मंे पंचायत कार्यालय खुले रखे तथा कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करें।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों से कहा कि उनकी पंचायत में स्वीकृत सभी कार्य प्रारंभ कर दें, क्योंकि आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद कोई भी नया निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन की आचार संहिता के कारण विकास कार्य न रूके इसके लिए जरूरी है कि सभी कार्य अगले एक-दो दिन में चालू हो जायें। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंचायत सचिवों व उपयंत्रियों से चर्चा कर एक-एक निर्माण कार्य की विस्तार से समीक्षा की और निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के लिए समय सीमा में निर्धारित की और संबंधित उपयंत्री को निर्देष दिए कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य आवष्यक रूप से पूर्ण करा दें।

No comments:
Post a Comment