Monday, 4 March 2019

मेंटेनेंस के कारण खण्डवा शहरीय क्षेत्र आज एवं कल विद्युत प्रदाय बंद रहेगा


मेंटेनेंस के कारण खण्डवा शहरीय क्षेत्र आज एवं कल विद्युत प्रदाय बंद रहेगा
खण्डवा 4 मार्च, 2019 - विद्युत लाइनों के संधारण कार्य को ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है। सहायक यंत्री शहरी क्षेत्र मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि खण्डवा शहर के अंतर्गत आने वाली 11 के.व्ही. रामेश्वर फीडर से संबंधित क्षेत्र आनंद नगर, एलआईजी काॅलोनी, रामेश्वर, बड़ाबम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति 5 मार्च को प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित होगी। इसके अलावा 6 मार्च को 11 के.व्ही. दीनदयालपुरम एवं बेमको फीडर से संबंधित क्षेत्र सेन्ट्रल वेयर हाउस, दीनदयालपुरम, लवकुश नगर, हनुमान नगर, बेमको स्पीपर्स, गुलमोहर काॅलोनी के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। 

No comments:

Post a Comment