Monday, 11 March 2019

आदर्श आचरण संहिता लागू रहने तक नए निर्माण कार्य नहीं होंगे प्रारंभ

आदर्श आचरण संहिता लागू रहने तक नए निर्माण कार्य नहीं होंगे प्रारंभ

खण्डवा 11 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू हो चुकी है। अतः शासकीय योजनाओं के तहत कोई भी नया निर्माण कार्य अब प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सभी निर्माण विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो कार्य पूर्व से संचालित है वे ही जारी रखे जायेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, पीएचई, आरईएस, जल संसाधन विभाग, नगर निगम व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उनके विभाग से संबंधित स्वीकृत कार्य तथा वर्तमान में प्रचलित कार्यो की सूची निर्वाचन कार्यालय में 13 मार्च तक सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से भिजवाये। 

No comments:

Post a Comment