Wednesday, 13 March 2019

एम.सी.एम.सी. संबंधी प्रशिक्षण आज

एम.सी.एम.सी. संबंधी प्रशिक्षण आज

खण्डवा 13 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों को उनके कत्र्तव्यों से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनिटरिंग कमेटी का प्रशिक्षण 14 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में एमसीएमसी कक्ष में तैनात टी.वी. अवलोकन दल के सदस्यों, टी.वी. अवलोकन दल के सुपरवाइजर्स, एमसीएमसी समिति के सदस्यों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment