Monday, 11 March 2019

अपात्रता के कारण स्थाई कर्मी नहीं बन पा रहे हंै दैनिक वेतन भोगी

अपात्रता के कारण स्थाई कर्मी नहीं बन पा रहे हंै दैनिक वेतन भोगी

खण्डवा 11 मार्च, 2019 - सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में कार्यरत् कुछ ऐसे मजदूर जिनके पास सक्षम प्राधिकारी का नियुक्ति आदेश नहीं है तथा स्थाई कर्मी के रूप में नियमित होने की पात्रता नहीं है वे पिछले कुछ दिनों से नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। सोमवार को सुबह इन्हीं में से दो दैनिक वेतनभोगी मजदूर श्री सुन्दरलाल पिता तुकाराम पुवारे एवं उसकी पत्नि श्रीमती रश्मि बाई अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में आए तथा नियमितीकरण की मांग करने लगे। उन्हें जब नियमितीकरण होने के लिए उनकी अपात्रता के बारे में बताया गया तो उन्होंने नाराज होकर कार्यालय के बाहर जाकर कुछ खा लिया। उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा जब उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि उन्होंने चूहा मार दवाई खा ली है, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें अपने वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर उन्हें भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है तथा दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सहायक आयुक्त श्री रघुवंशी ने बताया कि इन दोनों वेतन भोगी मजदूर श्री सुन्दरलाल पिता तुकाराम पुवारे एवं उसकी पत्नि श्रीमती रश्मि बाई को माह दिसम्बर 2018 तक की मजदूरी का भुगतान नियमित रूप से किया जा चुका है। प्रतिमाह 7325-7325 रूपये की मजदूरी इन दोनों मजदूरों के खातों में जमा कराई जाती है। 

No comments:

Post a Comment