AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 4 March 2019

निर्वाचन संबंधी सेक्टर अधिकारियों का प्रषिक्षण आज

निर्वाचन संबंधी सेक्टर अधिकारियों का प्रषिक्षण आज  

खण्डवा 4 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रषिक्षण देने के लिए 5 मार्च को प्रषिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह प्रषिक्षण शासकीय एस.एन. काॅलेज में प्रातः 10 बजे से 1 बजे एवं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र में लगभग 60-60 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. विनय जैन, डाॅ. शरद शर्मा एवं डाॅ. कुलदीप सिंह फरे को नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment