Wednesday, 13 March 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उत्कृष्ट विद्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उत्कृष्ट विद्यालय का किया निरीक्षण

खण्डवा 13 मार्च, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बुधवार को श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी व प्राचार्य श्री आर.के. सेन भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के कर्मचारियों की अवकाश पंजी , सेवा पुस्तिका व केशबुक देखी तथा उनमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन व्यवस्था के संबंध में भी प्राचार्य श्री सेन व जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा मूल्यांकन के दौरान गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने विद्यालय में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित वर्चुअल क्लास रूम का भी निरीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment