Tuesday, 5 March 2019

दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए श्री भारद्वाज जिला स्तरीय समन्वयक बनें

दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए श्री भारद्वाज जिला स्तरीय समन्वयक बनें

खण्डवा 05 मार्च, 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने आगामी लोकसभा निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं को सुगम मतदान की सुविधा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री संजय भारद्वाज को जिला स्तरीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए है कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान कोई भी दिव्यांग मतदाता मतदान से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाये तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर बिना लाइन में लगे मतदान की सुविधा तथा मतदान केन्द्र तक आने के लिए व्हील चेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायंे। 

No comments:

Post a Comment