Thursday, 7 March 2019

राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 7 मार्च, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यो में गति लायें। पटवारी तथा सचिव सभी कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर तहसीलदार को दें, जिसे वह कम्प्यूटर पर अपलोड करा सकें। बैठक में निर्देश दिए कि जगह-जगह जलाशयों मंे होने वाले ब्लास्ट पर निगरानी रखे तथा यह किसके द्वारा किए जा रहे है जानकारी दें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व शिविरों का आयोजन करे तथा नामांकन एवं बटवारे की जानकारी अपलोड करें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने डायवर्सन एवं सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन मे लंबित आवेदनों केे निराकरण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अवैध बोरिंग के संबंध में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देश दिए कि शहर हो या ग्राम कही भी अवैध बोरिंग न हो, इस पर सतत निगरानी रखी जाये। साथ ही प्रायवेट बोरिंग के लिए परमिशन नही दी जायें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने एवं सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment