Friday, 15 March 2019

कक्षा 9वी का परिणाम 57 प्रतिशत व 11वी का परीक्षा परिणाम 80.6 प्रतिशत रहा

कक्षा 9वी का परिणाम 57 प्रतिशत व 11वी का परीक्षा परिणाम 80.6 प्रतिशत रहा

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - खण्डवा विकासखण्ड की 34 शासकीय हाई स्कूलों व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कक्षा 9वी एवं 11वी का परीक्षाफल की घोषणा शुक्रवार को उत्सव रूप में की गई। जिला समन्वयक अधिकारी एवं प्राचार्य श्री रायचन्द्र नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय श्री आर.के. सेन ने बताया कि कक्षा 9वी में 3977 में से 2279 विद्यार्थी अर्थात 57 प्रतिशत उत्तीर्ण रहे। इसी प्रकार कक्षा 11वी में 1655 में से 1325 विद्यार्थी अर्थात 80.6 प्रतिशत रिजल्ट रहा। श्री रायचन्द्र नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को  पालकों की उपस्थिति में परीक्षाफल संस्था प्राचार्य श्री सेन द्वारा घोषित किया गया। 
 कक्षा 9वी का परीक्षाफल 96.1 प्रतिशत तथा कक्षा 11वी का परीक्षाफल 94.4 प्रतिशत रहा। श्री रायचन्द्र नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय के हाल में आयोजित कार्यक्रम में दोनों कक्षाओं के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 3-3 विद्यार्थियों को संस्था प्राचार्य श्री सेन तथा स्टाॅफ सदस्यों की उपस्थिति में मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित कर अंकसूची प्रदान की गई। पालकों को व विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की तथा ऐलन कोचिंग की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। शाला परिवार की ओर से सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं मंच से दी गई। इसके पश्चात कक्षावार अंकसूची का वितरण किया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वी में खण्डवा विकासखण्ड में टाॅप 10 विद्यार्थियों में मूकबधिर अभिषेक पिता मदन ने 99.05 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर प्रयास पिता सुरेन्द्र रहे , जिन्होंने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर भूमिका , चतुर्थ स्थान पर सुमित, पांचवे स्थान पर आयुषी व देवेन्द्र, छठवें स्थान पर ईशा व दिव्या, सातवें स्थान पर मुस्कान , आठवें स्थान पर आयुषी दशोरे, नोवे स्थान पर अफजल खान व दसवें स्थान पर सोनानी रही। कक्षा 11वी की मेरिट लिस्ट में खण्डवा विकासखण्ड में प्रथम स्थान पर आयशा, द्वितीय स्थान पर मुनबिर शेख व शमन, तृतीय स्थान पर फरहाद , चतुर्थ स्थान पर श्रुति पिता चन्द्रशेखर तथा सुति पिता यशवंत, पांचवे स्थान पर पुजा, छठवें स्थान पर रूपाली, सातवें स्थान पर हर्षिता, आठवें स्थान पर तनुश्री नोवे स्थान पर यशदीप सोनी, सानिया व सयामा व दसवें स्थान पर शानू और फिरासत रहे । प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में कक्षा 9 वी में प्रयास सिंह प्रथम , देवेन्द्र चैहान द्वितीय, व इशा विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रही।  जबकि कक्षा 11वी में उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में पूजा रामदास प्रथम, हर्षिता वासुदेव द्वितीय व तनुश्री अजय तृतीय स्थान पर रही। 

No comments:

Post a Comment