Monday, 11 March 2019

लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले ने दी मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी

खण्डवा 10 मार्च, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक में उन्हें लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि आयोग द्वारा आज तत्काल प्रभाव से आदर्ष आचरण संहिता लागू कर दी गई है। जारी कार्यक्रम अनुसार खंडवा लोकसभा सीट के लिये आगामी 19 मई को तथा बैतूल, लोकसभा सीट के लिये 6 मई को मतदान होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, व शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
खंडवा लोकसभा सीट के लिये 22 अप्रेल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जायेगी। नाम निर्देषन पत्र दाखिल करने का कार्य इसी दिन से प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देषन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अप्रेल निर्धारित की गई है तथा नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा 30 अप्रेल को की जायेगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने की तिथि 2 मई निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान आगामी 19 मई को होगा तथा मतगणना आगामी 23 मई को सम्पन्न होगी।
 बैतूल लोकसभा सीट के लिये 10 अप्रेल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जायेगी। नाम निर्देषन पत्र दाखिल करने का कार्य इसी दिन से प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देषन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 अप्रेल निर्धारित की गई है तथा नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा 20 अप्रेल को की जायेगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने की तिथि 22 अप्रेल निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान आगामी 6 मई  को होगा तथा मतगणना आगामी 23 मई को सम्पन्न होगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि जिले में आदर्ष आचरण संहिता के तहत लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मध्यप्रदेश सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस अधिनियम के अंतर्गत सम्पŸिा के स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बगैर सार्वजनिक दृष्टि में आने वाली किसी भी सम्पŸिा को विरूपित करने वाले के विरूद्ध 1 हजार रूपये तक का अर्थदण्ड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा निर्वाचन की मतगणना तथा सामग्री वितरण का कार्य जिला षिक्षा एवं प्रषिक्षण डाईट में सम्पन्न होगा। डाईट में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां ईवीएम व वीवीपैट निर्वाचन उपरांत जमा होगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी षिकायत सी विजिल एप के माध्यम से दर्ज करा सकता है। इस एप में आवेदक को षिकायत संबंधी फोटो अथवा वीडियो उसकी लोकेषन के साथ अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने सी विजिल एप पर दर्ज षिकायतों की माॅनिटरिंग के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दूरभाष क्रमांक 1950 पर भी षिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न आदेष व सूचनाएं खण्डवा की वेबसाइट ाींदकूंण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुके है वे जारी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने बताया कि सभी शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिए गए है। लायसंेस धारकों से उनके शस्त्र निकटतम पुलिस थाने में जमा कराने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यी एवं अंर्तजिला मार्गो पर नाका बंदी की जायेगी तथा सीसीटीवी के माध्यम से इन मार्गो पर होने वाले आवागमन पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि शासकीय एवं धार्मिक स्थलों का राजनीतिक उद्देष्य से उपयोग नहीं करने दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment