लोक सेवा केन्द्रों के संचालन के लिए दरें 3 अप्रैल तक आमंत्रित
खण्डवा 08 मार्च, 2019 - खण्डवा जिले के लोकसेवा केन्द्रों के संचालन के लिए पीपीटी माॅडल के तहत प्रायवेट आॅपरेटर्स का चयन किया जाना है। जिला लोकसेवा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि इसके लिए निविदाएं 3 अप्रैल तक आमंत्रित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी खण्डवा जिले की वेबसाईट ाींदकूंण्दपबण्पद एवं उचमकपेजतपबजण्उचण्हवअण्पद पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि खण्डवा, पंधाना, छैगांवमाखन, पुनासा, खालवा , हरसूद व किल्लौद के कुल 7 लोकसेवा केन्द्रों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। प्रत्येक लोक सेवा केन्द्र के लिए निविदा फार्म 1 हजार रू. में मिलेगा व निविदा सुरक्षा निधि के रूप में 1 लाख रू. आवेदक को जमा कराने होंगे। यह लोकसेवा केन्द्र आगामी 3 वर्ष के लिए अनुबंधित किए जायेंगे। प्राप्त निविदाओं में से तकनीकी पक्ष 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे तथा वित्तीय पक्ष 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे खोली जायेगी।
No comments:
Post a Comment