Monday, 11 March 2019

अग्नि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बर्तन,बिस्तर और बांस, बल्ली की मदद दी गयी

अग्नि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बर्तन,बिस्तर और बांस, बल्ली की मदद दी गयी

खण्डवा 9 मार्च, 2019 - खालवा विकास खण्ड के ग्राम आवल्या नगोत्तर में गत दिनों हुई अग्नि दुर्घटना में आदिवासी परिवारों के 15 घर जल गए। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ तुरंत वहां का दौरा कर पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद दिलवाई। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि उनके अनुरोध पर वन विभाग ने अग्निदुर्घटना के पीड़ित परिवारों के लिए बांस ,बल्ली, बिस्तर और बर्तन की व्यवस्था भी कर दी है जिससे अब पीड़ित परिवार अपना नया घर बना सकेंगे। इससे पूर्व आदिवासी पीडित परिवारों को खाद्यान्न व केरोसिन निशुल्क उपलब्ध कराया जा चुका है, साथ ही आदिवासी विकास विभाग से प्रति परिवार 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई गई है। पीड़ित परिवारो को 50 किलो गेंहू, 10 किलो चावल और 5 लीटर केरोसिन उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत की गई । कुल 13 ग्रामीणों को 1,10,100 रू. - 1,10,100 रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा 5 ग्रामीणों को 18,200 - 18,200 रू. की सहायता राशि स्वीकृत की गई। 

No comments:

Post a Comment