Friday, 8 March 2019

2 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

2 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

खण्डवा 08 मार्च, 2019 - पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने 2 आरोपियों पंकज जैन निवासी इंदौर को प्लाट विक्रय व फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी के मामले में तथा पारस लोवंशी निवासी रामजीपुरा खण्डवा को लड़की बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 5-5 हजार रू. का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इच्छुक व्यक्ति इस संबंध में पुलिस कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0733-2222690 अथवा एसडीओपी हरसूद को 07327-272440 व थाना प्रभारी हरसूद को 07327-272251 अथवा कोतवाली खण्डवा के दूरभाष क्रमांक 0733-2224101 पर सूचना दे सकते है। 

No comments:

Post a Comment