Wednesday, 6 March 2019

मक्का की प्रोत्साहन राशि 250 रुपये प्रति क्विंटल किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जारी किया आदेश

मक्का की प्रोत्साहन राशि 250 रुपये प्रति क्विंटल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जारी किया आदेश

खण्डवा 6 मार्च, 2019 - किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने खरीफ-2018 के लिये फ्लैट भावांतर भुगतान योजना में मक्का के लिये प्रोत्साहन राशि 250 रुपये प्रति क्विंटल नियत की है। इसके साथ ही सोयाबीन के लिये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि तय किये जाने का निर्णय समन्वय से लिया जायेगा। यह दोनों निर्णय सोयाबीन एवं मक्का के उत्पादक कृषकों को फ्लैट भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत लाभ दिये जाने के मकसद से लिये गये हैं। इस संबंध में आज प्रमुख सचिव, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग डॉ. राजेश राजोरा ने जिला कलेक्टर्स को पत्र जारी किया है।

No comments:

Post a Comment