Friday, 8 March 2019

शस्त्र लायसेंसधारक यूनिक नम्बर के लिए जानकारी 25 मार्च तक जमा करें

शस्त्र लायसेंसधारक यूनिक नम्बर के लिए जानकारी 25 मार्च तक जमा करें 

खण्डवा 08 मार्च, 2019 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सभी शस्त्र लायसेंसधारकों का डाटा बेस एनआईसी के माध्यम से तैयार कराया जा रहा है तथा शस्त्र लायसेंसधारकों को एक यूनिक नम्बर आवंटित किया जा रहा है, इसके लिए शस्त्र लायसेंसधारक निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी 25 मार्च तक शस्त्र लायसेंस शाखा कलेक्ट्रेट खण्डवा में जमा करायें जा सकते है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च तक आवेदन न करने वाले शस्त्र लायसेंसधारियों का डाटाबेस तैयार नहीं हो सकेगा तथा उनका लायसेंस 31 मार्च 2019 के बाद स्वतः रद्द हो जायेगा।

No comments:

Post a Comment