Saturday, 16 March 2019

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों संबंधी बैठक 19 मार्च को

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों संबंधी बैठक 19 मार्च को  

खण्डवा 16 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियों के संबंध में बैठक 19 मार्च को आयोजित की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। उन्हांेने निर्वाचन संबंधी सभी नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार की शाखाओं से संबंधित तैयारियों की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। 

No comments:

Post a Comment