Wednesday, 6 March 2019

अग्नि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को कुल 15.22 लाख रू. की मदद स्वीकृत

अग्नि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को कुल 15.22 लाख रू. की मदद स्वीकृत 

खण्डवा 6 मार्च, 2019 - मंगलवार को जिले के खालवा विकास खण्ड के ग्राम आवल्या नगोत्तर में अग्नि दुर्घटना में स्थानीय ग्रामीणों के 15 घर जल गए थे, जिसमें 3 पशु भी जलकर घायल हो गये थे। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है। कुल 13 ग्रामीणों  श्री मोतीराम पिता फालतू जाति कोरकू , श्री छन्नूलाल पिता फालतू जाति कोरकू , श्री सीताराम पिता फालतू जाति कोरकू, मोहनसिंह पिता नंदराम जाति गौंड़ , श्री बाटू पिता मानू जाति कोरकू , श्रीमती कोबई बाई पिता बाबू जाति कोरकू , श्री राजेश पिता बुद्धा जाति कोरकू , श्री राजकुमार पिता बाबूलाल जाति कोरकू, श्यामलाल पिता राजाराम जाति कोरकू , कृष्णा पिता चुन्या जाति कोरकू , श्री प्रभु पिता चुन्या जाति कोरकू एवं श्री राजेन्द्र पिता रामू जाति गौड़ को 1,10,100 रू. - 1,10,100 रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा 5 ग्रामीणों श्री मंगल पिता राजू जाति गौड़ , श्री सुभाष पिता मांगीलाल जाति कोरकू , श्री रघुनाथ पिता बुद्धा , श्री रामकुमार पिता बुद्धा , एवं दशरथ पिता बुद्धा को 18,200 - 18,200 रू. की सहायता राशि स्वीकृत की गई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई अग्नि दुर्घटना में पीड़ित सभी परिवारो को दुर्घटना के तुरंत बाद शाम को ही 50 किलो गेंहू, 10 किलो चावल और 5 लीटर केरोसिन उपलब्ध करा दिया गया। स्वसहायता समूहों के माध्यम से पीड़ित परिवारों की भोजन व्यवस्था करा दी गई थी। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा भी सभी पीड़ित परिवारों को 15-15 हजार रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। 

No comments:

Post a Comment