स्वीप के नोडल अधिकारी बने सहायक आयुक्त श्री रघुवंशी
खण्डवा 11 फरवरी, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन किया है। हाल ही में जारी आदेश अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी के स्थान पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी अब स्वीप के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे। श्री नीलेश रघुवंशी इसके साथ साथ डाक मतपत्र शाखा के भी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी पूर्ववत बने रहेंगे।
No comments:
Post a Comment