AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 9 February 2019

मांधाता के पूर्व विधायक श्री तोमर के निधन पर दी श्रद्धांजलि

मांधाता के पूर्व विधायक श्री तोमर के निधन पर दी श्रद्धांजलि

खण्डवा 09 फरवरी, 2019 - मांधाता क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री सचिन यादव, विधायक हरसूद कुंवर श्री विजय शाह, विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा सहित विभिन्न अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment