Thursday, 14 February 2019

कावेरी नदी के आसपास जलग्रहण संरचनाएं निर्मित की जायें

कावेरी नदी के आसपास जलग्रहण संरचनाएं निर्मित की जायें
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खण्डवा विकासखण्ड के निर्माण कार्याे की समीक्षा की

खण्डवा 14 फरवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने गुरूवार को खण्डवा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों, उपयंत्रियों, ग्राम रोजगार सहायको की बैठक लेकर खण्डवा विकासखण्ड में चल रही विभिन्न योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कावेरी नदी के मार्ग पर पड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों के उपयंत्रियों व पंचायत सचिवों को निर्देष दिए कि रोजगार गारंटी योजना के तहत नदी के आसपास जलग्रहण संरचनाएं निर्मित कराई जाये, ताकि वर्षा का जल रूके और नदी में पानी सालभर भरा रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यो के लिए आवश्यक कार्यवाही अभी से पूरी कर लें तथा 23 फरवरी से कावेरी नदी के मार्ग में आने वाली सभी पंचायतों में एक साथ नदी पुनर्जीवन के लिए जल संरक्षण कार्य एक साथ शुरू किए जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी कार्यो को जियो टेग करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में पंचायत सचिवों व उपयंत्रियों से कहा कि कावेरी नदी में वर्षा का पानी सितम्बर माह तक बह जाता है और नदी सूख जाती है। नदी के आसपास के नालों में पानी रोकने वाली संरचनाएं निर्मित की जाये तथा पानी को रोकने के लिए स्टाॅप डेम निर्मित किए जाये ताकि पानी सालभर रूके। उन्होंने नदी के आसपास कन्टूर टेªंच बनवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, सहायक कलेक्टर डाॅ. सौरभ सोनवणे व जनपद के सीईओ श्री चंदर सिंह मण्डलोई सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
ग्रामीणों को रोजगार न देने वाले पंचायत सचिवों का वेतन रूकेगा
  कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में कहा कि रोजगार गारंटी के कार्य जिन ग्राम पंचायतों में नही चल रहे है वहां के पंचायत सचिवों व ग्राम रोजगार सहायक के वेतन आहरण पर रोक लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 तक के सभी स्वीकृत कार्य इस माह के अंत तक हरहाल में पूर्ण कर लिए जाये। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सभी आंगनवाड़ी भवनों को नीले रंग से पुतवाने तथा भवन की दीवारों पर बाला पेटिंग कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्र राशि आवंटित होने की तिथि से 3 माह की समय सीमा में पूर्ण कराये जायें।
स्वजल योजना के तहत पेयजल व्यवस्था हेतु 10 प्रतिशत राशि जनभागीदारी से जमा करायें
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आकांक्षी जिलों के लिए स्वीकृत स्वजल योजना के बारे में पंचायत सचिवों को बताया तथा निर्देश दिए कि इस योेजना के तहत 90 प्रतिशत राशि शासन से प्राप्त होती है, शेष 10 प्रतिशत राशि ग्रामीणों को प्रेरित कर जन सहयोग से एकत्रित की जाये, ताकि गांव की पेयजल समस्या का निराकरण किया जा सके। 
राजस्व शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं हल करें
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंचायत सचिवों से बैठक में कहा कि आगामी 21 एवं 22 फरवरी को जिले में राजस्व शिविरों का आयोजन विभिन्न ग्रामों में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व शिविर से पूर्व ग्रामीणों की लंबित समस्याओं के आवेदन लेकर उनके निराकरण की तैयारी कर लें, ग्रामीणों के निराश्रित पेंशन, गरीबी रेखा की सूची में नाम जुड़वाने, नामांतरण बटवारा, सीमांकन जैसे आवेदनों का निराकरण शिविर में किया जा सके।  

No comments:

Post a Comment