AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 February 2019

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा 

खण्डवा 10 फरवरी, 2019 - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने रविवार को खण्डवा विकासखण्ड की कविश्वर ग्राम पंचायत में स्थित कावेरी नदी के उद्गम स्थल कविश्वर कुण्ड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नदी पुर्नजीवन योजना के तहत कावेरी नदी को पुर्नजीवित करने के लिए कविश्वर कुण्ड की साफ सफाई कराने तथा इस प्राचीन नदी के आसपास जल संरचनाएं निर्मित कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कविश्वर पंचायत में निर्माणाधीन सार्वजनिक कूप का निर्माण कार्य देखा तथा उसे शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कविश्वर कुण्ड पहुंच मार्ग की दशा सुधारने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नदी पुर्नजीवन कार्यक्रम के तहत कावेरी नदी का चयन किया गया है। उन्होंने कविश्वर कुण्ड के पास चबूतरा निर्माण कराने के निर्देश भी दिए ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके। श्री नागेन्द्र ने बताया कि कविश्वर कुण्ड से निकलने वाली कावेरी नदी कुल 54 किलोमीटर का मार्ग तय करके इंदिरा सागर में समा जाती है। इस मार्ग में छैगांवमाखन, पुनासा व खण्डवा की 35 पंचायतों के कुल 50 गांव पड़ते है। इस नदी के पुर्नजीवित होने से इन गांवों के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment