नदी पुर्नजीवन कार्यक्रम के तहत्
कावेरी नदी के उद्गम कविश्वर कुण्ड की साफ सफाई कराई गई
खण्डवा 11 फरवरी, 2019 - नदी पुर्नजीवन कार्यक्रम के तहत खण्डवा विकासखण्ड की कविश्वर ग्राम पंचायत में लगभग विलुप्त हो चुकी कावेरी नदी के पुर्नजीवन का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि इस नदी के पुर्नजीवन के लिए सबसे पहले इसके उद्गम स्थल कविश्वर कुण्ड की साफ सफाई का कार्य सोमवार को कराया गया। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि निकट भविष्य में कावेरी नदी के मार्ग पर पैदल यात्रा कर वे स्वयं इस नदी के पुर्नजीवन की कार्य का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को इस विलुप्तप्राय को पुर्नजीवन देने के लिए इस प्राचीन नदी के आसपास जल संरचनाएं निर्मित कराने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि कविश्वर कुण्ड से निकलने वाली कावेरी नदी कुल 54 किलोमीटर का मार्ग तय करके इंदिरा सागर में समा जाती है। इस नदी के रिज टू वेली मार्ग में छैगांवमाखन विकासखण्ड की 8 पंचायतें, खण्डवा विकासखण्ड की 7 व पुनासा की 20 ग्राम पंचायतों के कुल 50 गांव पड़ते है। इस नदी के पुर्नजीवित होने से इन गांवों के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इस नदी का केचमेंट एरिया 47091 हेक्टेयर है।

No comments:
Post a Comment