Wednesday, 13 February 2019

फरार अरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार रू. का ईनाम

फरार अरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार रू. का ईनाम 

खण्डवा 13 फरवरी, 2019 - पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने थाना कोतवाली में पंजीबद्ध प्रकरणों के आरोपी मनोज पिता गिरधारी पटेल निवासी माता चैक माली मोहल्ला खण्डवा पर 5 हजार रूपये का ईनाम देने की उद्घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो इस फरार आरोपी को गिरफ्तार करायेगा या ऐसी सूचना देगा, जिससे यह आरोपी गिरफ्तार हो सके उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम देने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का रहेगा। आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति, पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा के दूरभाष क्रमांक 0733-2222690, थाना प्रभारी कोतवाली के दूरभाष क्रमांक 0733-2224101 व नगर पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नम्बर 9479994703 पर सूचना दे सकता है।

No comments:

Post a Comment