Sunday, 10 February 2019

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 260 कन्याओं के हुए विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 260 कन्याओं के हुए विवाह



खण्डवा 10 फरवरी, 2019 - बसंत पंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में कुल 260 कन्याओं के विवाह रविवार को सम्पन्न हुआ। आज हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों में हरसूद विकासखण्ड में कुल 145, पुनासा विकासखण्ड में 68 तथा छैगांवमाखन विकासखण्ड में 47 कन्याओं के विवाह सम्पन्न हुए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित कन्याओं को दी जाने वाली राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए इसे 25 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रू. किया गया है। आज सम्पन्न सभी कन्याओं के विवाह पर उन्हें बढ़ी हुई 51-51 हजार के उपहार प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए। 
जनपद छैगांवमाखन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.आर. कानूडे ने बताया कि छैगांवमाखन विकासखण्ड की 3 ग्राम पंचायत में आज कुल 46 कन्याओं के विवाह सम्पन्न हुए, जिनमें ग्राम पंचायत धनगांव में कुल 17 कन्याओं के विवाह हुए, ग्राम पंचायत सुरगांव जोशी में कुल 15 तथा मलगांव पंचायत में कुल 15 कन्याओं के विवाह शामिल है। इसी तरह हरसूद विकासखण्ड की सिंगाजी पंचायत में कुल 73 कन्याओं के विवाह तथा हरसूद व छनेरा पंचायत क्षेत्र में 72 कन्याओं के विवाह कन्याओं के विवाह सम्पन्न हुए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोलंकी ने बताया कि इस दौरान पूर्व सांसद श्री अरूण यादव व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। पुनासा विकासखण्ड में हथिया बाबा पंचायत क्षेत्र में कुल 68 कन्याओं के विवाह सम्पन्न हुए, जिसमें क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान तथा पूर्व सांसद श्री अरूण यादव, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment