Thursday, 3 January 2019

अमानक कीटनाशक व उर्वरक के क्रय, विक्रय व भण्डारण पर प्रतिबंध

अमानक कीटनाशक व उर्वरक के क्रय, विक्रय व भण्डारण पर प्रतिबंध 

खण्डवा 03 जनवरी, 2019 - सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिल्लौद द्वारा बेचा जा रहा बसंत एग्रोटेक इंडिया लिमिटेड नयागांव जिला नीमच में निर्मित सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोगषाला में परीक्षण कराया गया, जिसमें यह उर्वरक अमानक स्तर का पाया गया। उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने इस उर्वरक के क्रय, विक्रय, परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
     इसके अलावा शर्मा टेªडर्स गांधवा विकासखण्ड पंधाना द्वारा बेचा जा रहा ट्रोपिकल एग्रो सिस्टम लिमिटेड कम्पनी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर द्वारा निर्मित नोवा सुपर फेनोक्साप्रोप कीटनाशक का भी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया गया, जिसमें यह कीटनाशक अमानक स्तर का पाया गया। जिस पर उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने इस कीटनाशक के क्रय, विक्रय, परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment