Wednesday, 9 January 2019

अनुसूचित जातिए जनजाति के विद्यार्थियों के आवेदन अग्रेषित करने के निर्देश

अनुसूचित जातिए जनजाति के विद्यार्थियों के आवेदन अग्रेषित करने के निर्देश

खण्डवा 9 जनवरीए 2019 .  सहायक आयुक्तए जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत सत्र 2018.19 हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल 2ण्0 पर विद्यार्थियों हेतु आधार ई.केवायसी अनिवार्य किया गया हैं। परंतु विद्यार्थियों द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि परीक्षा आवेदन भरने का समय आ चुका है परंतु संस्था द्वारा पूर्ण शुल्क के अभाव में परीक्षा आवेदन अग्रेषित नहीं कर रहे हैं।
      जिले की संबंधित सभी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के समस्त प्रवेशित विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन अग्रेषित करें। आरक्षित वर्ग के पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र किसी भी विद्यार्थी को शैक्षणिक शुल्क के अभाव में परीक्षा फार्म अग्रेषण से न रोका जाये। साथ ही कार्यालय द्वारा संस्थाओं से इस आशय का प्रमाण पत्र भी इस कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया कि संस्था में प्रवेशित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र समस्त विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन अग्रेषित कर दिये गये है एवं वर्तमान में उक्त वर्ग को कोई भी छात्र का परीक्षा आवेदन अग्रेषण हेतु लंबित नहीं हैं। संस्थाओं से दूरभाष पर भी चर्चा कर परीक्षा आवेदन अग्रेषित करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये हैं। वर्ष 2018.19 में नवीन प्रवेशित अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदन नवीन पोर्टल www.tribal.mp.gov.in  पर स्वीकार किये जायेगें। नवीन पोर्टल मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु फरवरी में प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित हैं।

No comments:

Post a Comment