मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना संबंधी नियंत्रण कक्ष स्थापित
खण्डवा 14 जनवरी, 2019 - मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के तहत 15 जनवरी से लाभान्वित होने वाले किसानों की सूची बैंको एवं पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा की जायेगी। इस योजना से संबंधित जानकारियों के आदान प्रदान के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0733-2223234 है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती लक्ष्मी किड़ाड़े को बनाया गया है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय उपाध्याय, श्री डी.एस. नामदेव, श्री नितिन गुजराती, श्री लखन खातवें, सहायक ग्रेड-2 श्री मुकेश वर्मा, पी.के. कनाड़े, प्रवीण शर्मा, पारस अत्रे, श्री जयराम थदानी, आसिफ खान, श्रीमती कामना बालकंे, श्रीमती नीलमणी मोहबीया, श्रीमती नीलिमा मोर्य, श्री चंन्द्रकांत काजले की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। खण्डवा विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0733-2222596 है। इसी तरह पंधाना के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07320-372224 है। छैगांवमाखन के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07320-247753, पुनासा के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07323-288073 , हरसूद के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07327-272252, बलड़ी के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07571-281535 तथा खालवा के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07328-282732 है। इन सभी नियंत्रण कक्षों का नोडल अधिकारी संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment