Monday, 7 January 2019

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा लागोरी प्रतियोगिता में

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा लागोरी प्रतियोगिता में
बालक एवं बालिका दोनों वर्गो में मध्यप्रदेश की टीम बनी चेम्पियन

खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - 64वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता खण्डवा में आयोजित हुई। लागोरी के मैचों में 19 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग के मैचों में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा, जबकि गुजरात द्वितीय स्थान, विद्या भारती की टीम तृतीय तथा सीबीएसई की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। इसी तरह बालिक वर्ग के आयोजित मैचों में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर दिल्ली, तृतीय स्थान पर गोवा व चतुर्थ स्थान पर गुजरात की टीम रही।

No comments:

Post a Comment