दिव्यांग विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का होगा ऑफलाईन सत्यापन
खण्डवा 9 जनवरीए 2019 . दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये भारत सरकार द्वारा संचालित प्री.मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का ऑफलाईन सत्यापन कराया जायेगा। वर्ष 2016.17 एवं 2017.18 के ऑनलाईन सत्यापन के लिए लंबित आवेदनों का ऑफलाईन सत्यापन होगा। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य व संस्था प्रमुखों को 15 जनवरी 2019 तक शेष लंबित आवेदनों का ऑफलाईन सत्यापन करने के निर्देश दिये गये हैं। आगामी 15 जनवरी तक जानकारी अप्राप्त होने की स्थिति में यह मानकर कि आवेदक विद्यार्थी अपात्र हैए इसकी जानकारी भारत सरकार को भेज दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment