Saturday, 5 January 2019

जांच के बाद ही प्याज प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा

जांच के बाद ही प्याज प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा

खण्डवा 5 जनवरी, 2019 - पंधाना मंडी में विक्रय किये गये किसानो के प्रत्येक केस की सूक्ष्म जांच की जायेगी। जांच में सही पाए जाने पर ही संबंधित किसान को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा। उपसंचालक उद्यानिकी ने बताया कि 5 जनवरी को जांच समिति गठित की गई है, प्रत्येक प्रकरण की सूक्ष्म जाॅंच उपरांत समिति द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के उपरांत कृषकों को कृषक समृद्धि योजनांतर्गत प्याज प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment