Thursday, 10 January 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खालवा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों का किया दौरा

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खालवा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों का किया दौरा


खण्डवा 10 जनवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने गुरूवार को खालवा विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र, उचित मूल्य दुकान, उपस्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक  का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आड़ाखेड़ा, सुन्दरदेव, गोगईपुर, धामा, बूटी और गुलाईमाल ग्रामों का दौरा किया। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने ग्राम गोगईपुर व बूटी ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित कराये जा रहे तालाब का निर्माण कार्य देखा। उन्होंने ग्राम सुन्दरदेव में उपस्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव केन्द्र का निरीक्षण कर ग्राम में गर्भवती महिलाओं के घर जाकर उनके टीकाकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई माल का निरीक्षण किया। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शैलेन्द्र कटारिया को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से कम से कम चार बार जांच कराई जाये, ताकि प्रसव के दौरान महिला को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बीएमओ डाॅ. कटारियो को निर्देश दिए कि महिला व बच्चों का टीकाकरण समय पर कराया जाये तथा बच्चों व महिलाओं के टीककरण कार्ड पर उसे अंकित भी किया जाये। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नियमित रूप से साफ सफाई के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने ग्राम गोगईपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता व उपस्थिति महिलाओं से चर्चा कर उनके टीकाकरण की जानकारी ली तथा टीकाकरण पंजी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आयरन की गोली निर्धारित समय पर खाने की सलाह भी दी। उन्होंने ग्राम गुलाई में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन में अस्पताल का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही इस भवन तक पहुंच मार्ग निर्मित कराने के लिए भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा। 

No comments:

Post a Comment