अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय
खण्डवा 17 जनवरी, 2019 -‘‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना‘‘ से सम्बंधित सभी विभागों के जिला व विकासखंड स्तरीय कार्यालय, ग्राम पंचायत व नगरीय निकायों के कार्यालय तथा जहाँ डेटा एंट्री का कार्य होना है, वे सभी कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। कलेक्टर श्री विशेष गढपाले ने उप संचालक कृषि व उपायुक्त सहकारिता सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों को फसल ऋण माफी योजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
No comments:
Post a Comment