स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने छात्रा गुंजा के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त कीमुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर दिये आवश्यक निर्देश
खण्डवा 6 जनवरी, 2019 - खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड के ग्राम रोशनी स्थित एकलव्य छात्रावास की छात्रा कु. गुंजा के निधन पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। मंत्री श्री सिलावट ने कुमारी गुंजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने रविवार को खण्डवा कलेक्टर से चर्चा कर छात्रा के निधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें निर्देश दिये कि खालवा विकासखण्ड सहित जिले के सभी छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड के रोशनी स्थित एकलव्य छात्रावास में पिछले दिनों छात्रा गुंजा के अस्वस्थ होने पर उपचार के लिये खण्डवा भेजा गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी।
No comments:
Post a Comment