Monday, 14 January 2019

मीजल्स-रूबेला अभियान के प्रचार प्रसार के लिए रैली आयोजित की गई

मीजल्स-रूबेला अभियान के प्रचार प्रसार के लिए रैली आयोजित की गई

खण्डवा 14 जनवरी, 2019 - जिले में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ होगा जो कि 28 फरवरी तक जारी रहेेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को मीजल्स व रूबेला रोगों से बचाव के लिए टीके लगाए जायेंगे। इस अभियान के प्रचार प्रसार के लिए सोमवार को मीजल्स रूबेला अभियान अंतर्गत आयोजित जनजागृति रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में नर्सिंग छात्राये, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। रैली जिला चिकित्सालय परिसर से घण्टघर, बस स्टेण्ड, मछली बाजार, जलेबी चैक, नगर निगम होकर जिला अस्पताल में सम्पन्न हुई। रैली में मीजल्स-रूबेेला अभियान की जानकारी नारे, माईंिकंग और तख्तियों पर सन्देश के माध्यम से शहरवासियों को दी गई। रैली में के पश्चात मीजल्स-रूबेेला अभियान के बारे में शपथ दिलाई गई। 
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अनिल तंतवार ने रैली के शुभारंभ अवसर पर कहा कि मीजल्स एक जानलेवा बीमारी है जिसमें ग्रषित होने पर बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया, कुपोषण और अंधापन जैसे कई रोगों से ग्रषित हो जाता है एवं बच्चों की मृत्यु तक भी हो जाती है और रूबेला बीमारी मुख्यतः 15 वर्ष तक के बच्चों में सर्वाधिक होती है यदि गर्भवस्था के दौरान रूबेला संक्रमित होने से शिशु जन्मजात दोष के साथ पैदा हो सकता है जैसे- अंधापान, बहरापन, जन्मजात दिल की बीमारी, मानसिक रोग से बच्चा कमजोर पैदा होता है । इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. ओ.पी. जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के.सेठिया, जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल तंतवार, आयुष चिकित्सक डाॅ. सुनील वर्मा व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment