Tuesday, 15 January 2019

श्री चंदेल जिला स्तरीय सम्पर्क अधिकारी नियुक्त

श्री चंदेल जिला स्तरीय सम्पर्क अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 15 जनवरी, 2019 - मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 का संचालन अब जिले स्तर से होने लगा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह नम्बर मंगलवार से क्रियान्वित हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बी.एस.एन.एल. के मोबाइल व लेडलाइन नम्बर से ही इस नम्बर पर बात की जा सकेंगी, कुछ दिन बाद सभी कम्पनियों के लेडलाइन व मोबाइल से मतदाता हेल्पलाइन नम्बर पर बात की जा सकती है। श्री नागेन्द्र ने बताया कि पूर्व में 1950 नम्बर पर फोन लगाने पर राज्य स्तरीय कार्यालय में सम्पर्क होता था तथा वहां से शिकायत व समस्या दर्ज होकर जिले स्तर को भेजी जाती थी। जिला स्तर पर इस सुविधा के प्रारंभ हो जाने से मतदाता अब सीधे जिला स्तर पर ही अपनी समस्या बता सकेंगे तथा आवश्यक जानकारी ले सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बताया कि मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 के लिए स्थापित जिला काॅन्टेक्ट सेंटर के संचालन के लिए ई गवर्नेस श्री अनिल चंदेल को जिला सम्पर्क अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 

No comments:

Post a Comment