राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पुरूस्कार वितरित
खण्डवा 8 जनवरी, 2019 - 64वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता खण्डवा में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के तहत 19 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों की लागोरी टीमों के मैचों में साथ साथ 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के टेनिसबाॅल क्रिकेट के मैच भी सम्पन्न हुए। समापन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने विजेता टीमों व उनके खिलाड़ियों तथा प्रतियोगिता में सेवाएं देने वाले रेफरियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया। आभार प्रदर्शन श्री दिलीप कर्पे ने किया। प्रतियोगिता में ओवर आॅल चेम्पियन शिप की ट्राॅफी मध्यप्रदेश की टीम को दी गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मैचों में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा, जबकि गुजरात द्वितीय स्थान, विद्या भारती की टीम तृतीय तथा सीबीएसई की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। इसी तरह बालिक वर्ग के आयोजित मैचों में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर दिल्ली, तृतीय स्थान पर गोवा व चतुर्थ स्थान पर गुजरात की टीम रही। इसके अलावा 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के टेनिसबाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम चेम्पियन रही। द्वितीय स्थान पर गोवा, तृतीय स्थान पर जम्मू कश्मीर तथा चतुर्थ स्थान पर तेलंगाना की टीम रही। जबकि बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम चेम्पियन रही। द्वितीय स्थान पर गोवा, तृतीय स्थान पर छत्तीसगढ़ व चतुर्थ स्थान पर तेलंगाना की टीम रही।
No comments:
Post a Comment