आयुष्मान भारत योजना के प्रचार प्रसार के लिए रैली आयोजित
खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ‘‘आयुष्मान भारत‘‘ जो भारत सरकार के द्वारा भारत मे चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकगण अपने नजदीकी सामान्य सुविधा केन्द्र सेंटर पर जाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते है। इस गोल्डन कार्ड से संबंधित हितग्राही 5 लाख रू. तक का इलाज निर्धारित सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में निःशुल्क करा सकते है। इस योजना के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के लिए आज सरकारी हॉस्पिटल खंडवा से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकली गई। रैली में आयुष्मान भारत की जानकारी दी गई। रैली को हरी झंडी खंडवा जिला की आयुष्मान भारत की नोडल अधिकारी मनीष जुनेजा ने दिखाई। इस दौरान जिला प्रबंधक सुरजीत राय सभी अरोग्य मित्र भी उपस्थित थे। श्री सुरजीत राय ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आयुष्मान भारत के बारे मे जानकारी और रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

No comments:
Post a Comment