निमाड़ क्षेत्र के किसानों के लिए दो रेक में कुल 6534 मी.टन. यूरिया और आयेगा
खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - प्रदेश में यूरिया के काला बाजारी पर र¨क लगाने के लिये शासन ने कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उर्वरक समिति का गठन किया गया है। यह समितियाँ यूरिया समेत अन्य उर्वरक¨ं के वितरण पर सतत रूप से निगरानी रख रही है। समिति द्वारा उर्वरक डीलर¨ं के स्टाॅक समेत वितरण केन्द्र¨ं पर आकस्मिक रूप से जाँच की जा रही है।
उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि 9 जनवरी को कोरोमण्डल कम्पनी तथा ईफको कम्पनी की दो रेक खण्डवा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि खण्डवा, खरगोन, बड़वानी व बुरहानपुर जिलों के किसानों के लिए कोरोमण्डल कम्पनी का कुल 3340 मी.टन तथा इफको कम्पनी का 3194 मी.टन यूरिया 9 जनवरी को आयेगा।
No comments:
Post a Comment