AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 January 2019

विधानसभा निर्वाचन के अभ्यर्थियों के व्यय लेखों की समीक्षा व्यय प्रेक्षक 6 को करेंगे

विधानसभा निर्वाचन के अभ्यर्थियों के व्यय लेखों की समीक्षा व्यय प्रेक्षक 6 को करेंगे

खण्डवा 4 जनवरी, 2019 - विधानसभा निर्वाचन 2018 में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय लेखों की जांच एवं संवीक्षा आगामी 6 जनवरी को बैठक लेकर करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह बैठक अपरान्ह 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सभी व्यय प्रेक्षकगण आगामी 5 जनवरी को खण्डवा पहुंचेगे। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन के सभी अभ्यर्थियों को इस बैठक में अपने निर्वाचन व्यय की जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। 

No comments:

Post a Comment