Wednesday, 16 January 2019

शेष रही उचित मूल्य दुकानों के लिए आॅनलाइन आवेदन 22 जनवरी तक जमा करें

शेष रही उचित मूल्य दुकानों के लिए आॅनलाइन आवेदन 22 जनवरी तक जमा करें

खण्डवा 16 जनवरी, 2019 - जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक उचित मूल्य की दुकान खोली जाना है, जिन पंचायतों में ये दुकाने अभी तक प्रारंभ नहीं हुई है वहां उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शेष रही उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतो में उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु पात्र संस्थाओं से आॅनलाइन आवेदन 22 जनवरी तक आमंत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि पात्र संस्थाएं अपने आॅनलाइन आवेदन समग्र पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते है। आवेदन हेतु पात्र संस्थाऐं मध्यप्रदेष सहकारी सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहु प्रयोजन सोसायटी, महिला स्व सहायता समूह एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति होगी। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक पात्र संस्थाएंे कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा खण्डवा में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment