जिले के 12 और कार्यालयों को मिला आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र
जिला पंचायत, सभी 7 जनपद,तहसील खण्डवा, आदिवासी विभाग, कन्या छात्रावास व खनिज शाखा शामिल
खण्डवा 8 जनवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले द्वारा जिले के अधिकारियों को बैठकों में लगातार दिए गए निर्देशों व सतत् माॅनिटरिंग के परिणाम स्वरूप मंगलवार को जिले के एक दर्जन कार्यालयों को आई.एस.ओ. अवार्ड हो गया। जिन कार्यालयों को क्वालिटी मेनेजमेंट सिस्टम के लिए आई.एस.ओ. 9001ः 2015 से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है , उनमें जिला पंचायत खण्डवा, तहसीलदार कार्यालय खण्डवा, अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, कलेक्ट्रेट की खनिज शाखा, आदिवासी विकास कार्यालय तथा परियोजना प्रशासक कार्यालय खण्डवा, जनपद पंचायत पंधाना, जनपद पंचायत हरसूद, जनपद पंचायत खालवा, जनपद पंचायत पुनासा, जनपद पंचायत खण्डवा, जनपद पंचायत बलड़ी व जनपद पंचायत छैगांवमाखन शामिल है। उल्लेखनीय है कि इस पूर्व गत माह जिले के कलेक्ट्रेट, उद्यानिकी, लोकसेवा प्रबंधन, अधीक्षक भू अभिलेख, ई दक्ष केन्द्र व ई-गवर्नेस कार्यालय सहित कुल 5 कार्यालयों को आई.एस.ओ. से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि अन्य विभागों के जिला अधिकारियों को भी आई.एस.ओ. से प्रमाणित कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
No comments:
Post a Comment