Saturday, 8 December 2018

उप जिला निर्वाचन श्री नागेन्द्र ने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

उप जिला निर्वाचन श्री नागेन्द्र ने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

खण्डवा 8 दिसम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन की मतगणना 11 दिसम्बर को डाईट स्थित स्ट्रांग रूम में होगी। मतगणना की तैयारियों का जायजा डाईट काॅलेज में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने शनिवार को जाकर लिया। उन्होंने मीडिया कक्ष, चारों विधानसभा के स्ट्रांग रूम से मतगणना के कक्षों तक ईव्हीएम मशीन के लाने ले जाने की व्यवस्थाएं देखी। साथ ही उन्होंने बेरिकेटिंग की व्यवस्था भी देखी। इसके अलावा उन्होंने मतगणना के दिन बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था का भी जायजा लिया।

No comments:

Post a Comment