Saturday, 3 November 2018

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आज

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आज 

खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 4 नवम्बर को सुबह 9 बजे से जागरूक मतदाता फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगी। उन्होंने इस प्रतियोगिता के खिलाडि़यों के उत्साहवर्धन के लिए शहर के खेल प्रेमियों से परेड ग्राउण्ड पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment